फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं व संसाधनों में नहीं होनी चाहिए कोई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड संक्रमितों के इलाज व उनके लिए आवश्यक संसाधनों के प्रबंधन के लिए गूगल मीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम ने वर्चुअल, अनुश्रवण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी आवश्यक दवाओं, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्चुअल अनुश्रवण समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी आवश्यक दवाओं का इंडेंट बनाकर सीएमओ को समय पूर्व ही सुनिश्चित कराएं। जिससे उसकी पूर्ति समय से की जा सके। कंटेनमेंट जोन को क्लस्टर का रूप दें। जिससे उसमें प्रावधानों को लागू करने में सुविधा हो और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी सुगम तरीके से की जा सके। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जाएगी। साथ ही सभी उप जिलाधिकारी आवश्यक सामान की आपूर्ति कराएं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धताओं का फीडबैक खंड विकास अधिकारी लेते रहें। भ्रमण के दौरान दवाओं की उपलब्धता का अनुश्रवण करते रहें।
सर्विलांस कार्यों का पूर्ण फीडबैक प्रभारी चिकित्साधिकारी को रखने का निर्देश दिया। एसडीएम व प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्विलांस टीम के सर्वे कार्य का पूर्ण डेटा रखें। 18 वर्ष से ऊपर के लोगो के वैक्सीनेशन के लिए कार्य योजना तैयार रखने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम जिन क्षेत्रों में ज्यादा संक्रमित मरीज पाए गए है, उन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग व्यवस्था के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखे। उन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लोगों की सैंपलिंग करा कर जांच कराएं। जिससे किसी भी दशा में संक्रमण न बढ़ने पाए। सर्वे के दौरान जिन व्यक्तियों को कोविड के कुछ लक्षण पाए जाए उनकी जांच कराई जाए। उन्हें आरआरटी टीम के माध्यम से मेडिकल किट भी उपलब्ध करा दी जाए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को समय से नाश्ता, भोजन एवं दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए।
विज्ञापन

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कमी मिली तो निश्चित ही संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। होम आइसोलेशन वाले मरीजों से निरंतर संवाद बनाए रखें। संवाद के दौरान यदि वह कोई तकलीफ बताते हैं तो उसे सूचीबद्ध कर संबंधित क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी व आरआरटी टीम को बताया जाए। जिससे उन्हें उचित इलाज मुहैया हो सके। होम आइसोलेशन वाले मरीजों का निरंतर अपडेट किया जाय। बाहर से आने वाले प्रवासियों की निगरानी रखते हुए उन्हें स्कूल, पंचायत भवन में पहले रखें। उनकी जांच कराएं, जांच रिपोर्ट आने के बाद निगेटिव होने पर उन्हें घर भेजें। इस दौरान गूगल मीट में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एडीएम योगानंद पांडे, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारीगण, एसीएमओ डा. मुकेश मातनहेलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें