श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कल्याण विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति परखी गई। डीएम ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह, शादी अनुदान, वृद्धावस्था पेंशन, अत्याचार निवारण और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा की। लंबित डाटा पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण को कहा। अभ्युदय योजना में अधिकारियों से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर निर्माण का मार्गदर्शन दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।