फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक ही रात दो घरों में हुई चोरी

Thu, 20 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि पुलिस एक ही चोरी की घटना को सही मान रही है।
विज्ञापन

भिनगा नगर के मोहल्ला शिवाजीपुरम निवासी सुमित गुप्ता के घर में रात में चोर घर में पीछे के दरवाजे से घुस गए। घर में रखे जेवरात, नकदी व तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी करके भाग गए। सुबह जब परिजनों की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी तरह से मोहल्ला राजानगर निवासी गीले मनिहार ने बताया कि उनके घर में भी रात को चोर घुस गए और बक्से में रखा करीब 13 हजार रुपये नकद व दस्तावेज चुरा ले गए। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर में एक ही चोरी हुई है। दूसरी घटना काल्पनिक लग रही है। हालांकि सुमित गुप्ता के तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें