इकौना (श्रावस्ती)। कटरा बाजार स्थित तीन घरों से रविवार रात चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ितों द्वारा श्रावस्ती चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके बावजूद चौकी पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के श्रावस्ती चौकी अंतर्गत कटरा बाजार निवासी राकेश कुमार साहू रविवार रात घर की छत पर सोया हुआ था। इसी बीच मध्य रात के करीब घर में चोर घुस आए। जिनके द्वारा घर में रखा 15 हजार रुपए नगदी व करीब एक लाख रुपए का सोने तथा चांदी का जेवरात पार कर लिया।
इसी रात चोरों ने पड़ोसी प्रेमनाथ साहू के घर का दरवाजा तोड़ दिया। जिसके सहारे घर में चोर घुस आए। कमरे में खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजन जाग गए। जिनके द्वारा शोर मचाया गया। लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते चोर प्रेमनाथ के घर से एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लेकर भाग गए।
इसी रात चोर कटरा निवासी राकेश कुमार के घर में दीवार फांदकर घुस आए। जिनके द्वारा घर में रखा 12000 रुपए नगदी, दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल व कपड़ा सहित करीब 60 हजार रुपए का सामान पार कर लिया।
पीड़ितों द्वारा श्रावस्ती चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की गई है। वहीं पुलिस द्वारा अब तक चोरी का केस दर्ज नहीं किया गया। इस बारे में श्रावस्ती चौकी प्रभारी अनूप मणि त्रिपाठी बताते हैं कि दो सिपाहियों को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है।