फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 14 Sep 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल रिश्तेदार को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के ललिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा करमैती निवासी जिलेदार (35) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर निवासी रिश्तेदार फत्मा (55) को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। सेमरी-लक्ष्मनपुर मार्ग पर गोलउदपुर के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जिलेदार की बाइक में ठोकर मार दी।

इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान जिलेदार की देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिनगा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने फात्मा को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें