फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ससुराल गया युवक लापता, नहर में कूदने की आशंका

Fri, 05 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। बहराइच जिले के दरगाह क्षेत्र के सलारगंज निवासी सूर्या (30) मंगलवार को पत्नी को लेकर सोनवा क्षेत्र के तुरैहनी गांव स्थित ससुराल गया था। वहां से रात में लापता हो गया। सूर्या की मां की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सलारगंज निवासी पूनम ने बताया कि उनके बेटे सूर्या की शादी तुरैहनी गांव निवासी सोनम के साथ हुई है। मंगलवार को सोनम की तबीयत खराब होने की सूचना पर सूर्या ई रिक्शा से ससुराल गया था। वहां से सोनम को लेकर बहराइच आया और इलाज के बाद सोनम को छोड़ने ससुराल चला गया।

आगे बताया कि वहां से कुछ देर बाद फोन आया कि सूर्या नाराज होकर गांव के पास स्थित सरयू नहर में कूदने की बात कह कर घर से चला गया है। इस पर हम सभी उसकी ससुराल पहुंचे और सूर्या की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। पूरा परिवार अनहोनी को लेकर डरा हुआ है।
विज्ञापन


सोनवा थाने में तहरीर देकर बेटे को खोजने की मांग की गई है। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि पूनम की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें