फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चिरैंधापुर निवासी एक युवक बुधवार को बाइक से इकौना स्थित दुकान पर ड्यूटी करने जा रहा था। पटहरिया पुल व पीरबाबा मजार के बीच मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर इकौना पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं वारदात की जानकारी पाकर अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैंधापुर निवासी बब्बन पांडेय (25) पुत्र संतोष पांडेय इकौना कस्बा स्थित कपड़े की एक दुकान पर नौकरी करता था। प्रतिदिन की भांति बुधवार सुबह करीब 11 बजे बब्बन बाइक से दुकान जा रहा था। बब्बन जैसे ही पटहरिया पुल व पीरबाबा मजार के बीच मोड़ पर पहुंचा। वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रोक लिया।
इससे पहले कि बब्बन कुछ समझ पाता हमलावरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे बब्बन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों देख हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पर एसपी अनूप सिंह, एएसपी बीसी दुबे व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव ने इकौना इंस्पेक्टर मनोज पांडेय, मल्हीपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडेय व इंस्पेक्टर केके यादव के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एसपी ने बताया कि मामले में मृतक बब्बन पांडेय की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर इकौना थाने में चिरैंधापुर निवासी राजमणि पांडेय पुत्र रामप्रसाद सहित पांच अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें