इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर के गौतम नगर वार्ड स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटकता मिला। इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
इकौना निवासी कुलदीप कस्बा स्थित कांशीराम शहरी आवास में पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर लक्ष्मी बाहर गई थी। लौटने पर उसने देखा कि पति कुलदीप का शव कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटक रहा है। प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता लगेगी।