फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 04 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 ​भिनगा में हो रही बारिश
विज्ञापन
श्रावस्ती। तीन दिन के इंतजार के बाद मंगलवार को बारिश हुई। इससे तराई क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से घुमड़ रहे बादल दोपहर बाद रुक-रुक कर बरसे। शाम छह बजे के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश जारी रही। लगभग पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों की राहत को बढ़ाया। बारिश से सबसे अधिक किसान खुश हुए, उनके मुरझाए चेहरे खिल उठे। भिनगा निवासी अंकित कुमार, अखिलेश अवस्थी और ननकऊ ने बताया कि धान व गन्ने की फसल को संजीवनी मिली है। धान में यूरिया की ट्रैप ड्रेसिंग करना अब आसान हो जाएगा, जिससे सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें