फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
कटरा। चौधरी रामविहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। इसका आयोजन बीएसएम कल्याण फाउंडेशन व एड्यांट एम्स अस्पताल ने किया। शिविर में लोगों की सेहत की जांच की गई। उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। जनरल फिजिशियन डॉ. हरीश शुक्ला ने कहा, एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना शिविर का लक्ष्य था। संस्था के निदेशक स्वर्ण सिंह ने बताया कि इलाज के साथ बचाव के उपाय भी बताए गए। उन्होंने लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर में हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। इन विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इस मौके पर अंकुर गुप्ता, अमन राय, इशा, अनोखी, शुभम श्रीवास्तव, दर्शित, उत्कर्ष, प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव और पंकज कुमार द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें