फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से मौसम हुआ खुशगवार, नरम पड़ा मौसम का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में विगत एक पखवारे से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से शनिवार को मामूली राहत मिली। शनिवार सुबह कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बरसात के कारण जहां लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। वहीं पारा भी नरम पड़ गया। बरसात के कारण खेतों में लगी फसलों को जीवनदान मिला। वहीं धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए यह बरसात वरदान बन गई। बरसात के कारण जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में विगत कई दिनों से कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। आषाढ़ मास में तपती दोपहरी में जहां लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया था। वहीं तपन व उमस के कारण लोगों को घर में भी चैन नहीं मिल रहा था। जिससे निजात के लिए लोग आसमान की ओर निहार रहे थे। ऐसे में शनिवार सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई कहीं रिमझिम फुहार तो कहीं झमाझम बरसात ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी।
झमाझम बरसात के कारण मौसम का मिजाज भी नरम पड़ गया। बरसात के कारण जहां खेतों में लगी मेंथा, गन्ना व सब्जियों सहित धान व अन्य फसलों को फायदा मिला। वहीं धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को मनवांछित फल भी मिल गया। इस बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिला दी। वहीं बरसात के कारण भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। बरसात के कारण जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की समस्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें