फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रंगोलियों में दिखा विकसित भारत का सपना

Thu, 08 Oct 2026 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना ब्लॉक परिसर में बनाई गई रंगोली देखते विधायक व अन्य
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को इकौना ब्लॉक परिसर सहित अन्य स्थानों पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक परिसर में विधायक रामफेरन पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रंगोलियों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की। रंगोलियों में गुणवत्तापूर्ण विद्यालय, शिक्षित व विकसित ग्राम पंचायत, गुणवत्तापूर्ण शौचालय, सुरक्षा उपकरण और सुगम आवागमन के संसाधनों को दर्शाया गया।
विज्ञापन

महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त की अध्यक्षता में पांच-पांच छात्राओं के समूहों के बीच प्रतियोगिता हुई। कामिनी चौधरी का समूह प्रथम, दीपाली पटेल का द्वितीय और मीनाक्षी प्रजापति का समूह तृतीय रहा। निर्णायक मंडल में रामबिहारी वाजपेयी, डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और राजेश कुमार यादव शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. उपेंद्र कुमार सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें