फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से आज लहराएगा तिरंगा, होंगे विविध आयोजन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए तैयारी को अंतिम रूप देतीं पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जश्न-ए-आजादी का महापर्व गणतंत्र दिवस आज मंगलवार को मनाया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट में डीएम द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में 9:30 बजे ध्वजारोहण के बाद रैतिक परेड सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसके लिए पुलिस लाइंस परिसर सज कर तैयार है। वहीं विद्यालयों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए बच्चों को पूर्वाभ्यास कराया जा रहा है। वहीं सीमा क्षेत्र पर पुलिस व एसएसबी के जवान संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र पर्व को लेकर छाया उत्साह
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार में भी चहल पहल रही। इस दौरान बाजार में तिरंगा सहित स्टीकर, बैच, रिबन, कैप आदि की जमकर बिक्री हुई। बच्चों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। एक तरफ जहां उनके द्वारा विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं बाजार में झंडा, बिल्ला आदि की जमकर खरीदारी की गई।
पुलिस लाइंस में हुई सजावट
रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में आज गणतंत्र दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इतना ही नहीं यहां जिले के वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य सहित मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह भी उपस्थित रहेेंगे। ऐसे में पुरुष व महिला आरक्षियों द्वारा पुलिस लाइंस परिसर को दूल्हन की तरह सजाया गया है। यहां रंगबिरंगी रंगोली के साथ ही विभिन्न प्रकार के फूलों से परेड मार्ग को सजाया गया है।
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र में हो रही सघन जांच
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित है। ऐसे में राष्ट्र विरोधी तत्व अमन चैन में कोई खलल न डालें इसके लिए जिले की सीमाओं की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। वहीं नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों द्वारा इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के पारंपरिक, अपारंपिक मार्गों सहित जंगल, पहाड़ी नाला व राप्ती नदी मार्ग पर सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र के सुइया, भरथारोशनगढ़, असनहरिया आदि गांवों को जाने वाले मार्गों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की गई।
यह होंगे आकर्षण के केंद्र
परेड में महिला आरक्षी टोली, बाइक टोली, रेडियो टोली, अग्निशमन विभाग, पीएसी व होमगार्ड के साथ ही कई अन्य दस्ते शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आंख में पट्टी बांध कर अस्त्र व शस्त्र का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, बसंत गीत के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी व अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे। साथ ही पूरे वर्ष महिला सुरक्षा व सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर हुई प्रतियोगिताओं में चयनित लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
एसएसबी की टोली भी परेड में होगी शामिल
गणतंत्र दिवस परेड में अभी तक सीमा पर तैनात एसएसबी शामिल नहीं होती थी। लेकिन इस बार एसएसबी की एक टोली को परेड में शामिल किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को एसएसबी की ताकत का भी अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें