फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख करेगी चौक-चौराहों व कस्बों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के प्रमुख बाजारों व चौक-चौराहों सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों की अब तीसरी आंख से निगरानी होगी। इसके लिए पुलिस द्वारा जन सहयोग से ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाकर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। वहीं प्रमुख स्थानों पर इनकी स्थापना के लिए गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

तीन तहसील व पांच विकास खंड वाले इस जिले में करीब 25 प्रमुख बाजार, पांच साप्ताहिक बाजार सहित 16 प्रमुख तिराहे व चौराहे हैं जहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है। इन स्थानों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अब तीसरी आंख का सहारा लेगी। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार की पहल पर जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले में 18 प्रमुख स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां जिला पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे जन प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों व प्रमुख व्यवसायियों से संपर्क स्थापित कर सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम करवाएं। प्रमुख तिराहों व चौराहों पर कैमरे स्थापित हो जाने पर असामाजिक तत्वों, अपराधियों व मनचलों सहित समाज विरोधी तत्वों की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के तालबघौड़ा चौराहा, चिल्हरियामोड़, बेचईपुरवा, बेचईपुरवा-जोखवा रोड, जोखवा बाजार चौराहा, मल्हीपुर के बदला चौराहा, वीरगंज कस्बा, नासिरगंज रोड बदला, नासिरगंज रोड, बदला चौकी के सामने, बदला चौकी गिरंट रोड, बदला चौराहा, खान चौराहा गिरंट, जमुनहा चौराहा, मस्जिद मोड़ गिरंट बाजार, देवरनिया बैंक के पास, पटपर गंज, मिर्जापुर, बैजनाथपुर, इकौना के मोहनीपुर व सेमगढ़ा में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं।
भिनगा के ईदगाह तिराहा, दहाना तिराहा, भिनगी तिराहा, अस्पताल तिराहा, छावनी तिराहा, खैरीमोड़, तहसील तिराहा, बगुरईयां मोड़, सोनवा के गोपाला सराय, असनी चौराहा, रतनापुर, चिचड़ी, तुलसीपुर, बरदेहरा मोड़, सोनवा लक्ष्मननगर तिराहा, दिकौली चौराहा, कस्बा नासिरगंज चौराहा, सोमवारी बाजार मोड़, नासिरगंज चौराहा, गिलौला के खुटेहना मोड़, तिलकपुर मोड़, इकौना के बेचू बाबा चौराहा, संजय पार्क तिराहा, जगतजीत इंटर कॉलेज तिराहा, इकौना बस स्टैंड, पीएलवी तिराहा पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
जिले के सभी ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, सांसद व विधायकों सहित भट्ठा व्यवसायियों व पेट्रोल-पंप मालिकों आदि से संपर्क कर सहयोग की अपील की जा रही है। जैसे-जैसे कैमरे मिलेंगे, प्रमुख स्थानों पर स्थापित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-केसी गोस्वामी, एएसपी व नोडल ऑपरेशन, त्रिनेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें