फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कृष्णमय हुई तराई, धूमधाम से अष्टमी मनाई

Sun, 06 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन व पूजन का सिलसिला जारी रहा। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। भगवान श्रीकृष्ण की आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कटरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के तहत रासलीला का आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। विधि-विधान से कारागार में भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। एसपी राहुल भाटी बाबा वासुदेव की भूमिका में नजर आए और बाल कृष्ण के जन्म के बाद उन्हें सूप में रखकर यमुना नदी पार करवाई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा । कार्यक्रम में विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय, विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा भी मौजूद रहीं।

एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में भी धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। भजन-कीर्तन के साथ-साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर ने लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की और आरती उतारी। साथ ही भगवान कृष्ण को झूला झुलाया। बच्चों ने मटकी फोड़ी और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, न्याय एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता को और मजबूत करते हैं। इस दौरान उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली, गौतम आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भंडारे का हुआ आयोजन


कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा व कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर की उपस्थिति में मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में वाहिनी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बल कार्मिक और उनके परिवारजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। 

 पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। 

 पुलिस लाइन में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें