तुलसीपुर (श्रावस्ती)। प्रहलादा गांव में मंगलवार बकाया बिजली बिल की वसूली करने गई टीम पर गांव के एक दबंग ने हमला कर दिया। उसने टीम के सदस्यों को जानमाल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। बिजली निगम के कर्मचारी ने सोनवा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में विद्युत कर्मी विनोद तिवारी ने आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के प्रहलादा गांव में मंगलवार को बिजली का बकाया वसूल करने के लिए कैंप लगाया गया था। जहां वह बिजली का बिल वसूल रहा था। विद्युत कर्मी प्रमोद चौरसिया के साथ वे दोनों गांव के ही राकेश कुमार के घर बिजली बिल जमा करने की सूचना देने गए थे। जिससे नाराज राकेश ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव कराने पर प्रमोद चौरसिया के साथ भी मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया।