श्रावस्ती। भिनगा स्थित झारखंडी मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम से आए प्रवाचक पंडित प्रेमनाथ मिश्र ने मंगलवार को भगवान श्रीराम व सुग्रीव के मित्रता की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मित्र वही होता है जो दूसरे मित्र की हर परिस्थिति में मदद के लिए तत्पर रहे। सुग्रीव ने भगवान श्रीराम से मित्रता की तो उन्होंने सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना दिया। इसी तरह से विभीषण से मित्रता की तो उन्हें लंका का राजा बना दिया। श्रीराम ने जिसे अपना लिया उसका हर प्रकार से कल्याण किया। कथा में श्रीराम जन कल्याण सेवा कमेटी के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।