भिनगा कोतवाली का निरीक्षण करते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बुधवार को कोतवाली भिनगा का वार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी ने रजिस्टर नंबर-8, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बीपीओ रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र एवं न्यायालय आर्डर बुक आदि अभिलेखों की जांच की। साथ ही एएसपी ने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिसर में स्वच्छता व अनुशासनात्मक व्यवस्था बेहतर मिली। पुलिसकर्मियों को अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने, बीट में नियुक्त आरक्षियों को क्षेत्र भ्रमण करने, थाना परिसर में खड़े मुकदमा चलने वाले वाहनों के शीघ्र निस्तारण आदि का निर्देश दिया है। इस दौरान कोतवाल राजप्रकाश सिंह व अन्य मौजूद रहे।