फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कार्तिकेय व श्री गणेश के जन्म की कथा सुनाई

Wed, 12 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के एक मैरिज लाॅन में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथा के चौथे दिन पार्थिव पूजन हुआ। बहराइच के पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के पीठाधीश्वर संत रविशंकर महाराज ने कथा सुनाई। उन्होंने भगवान कार्तिकेय के अवतरण की कथा का वर्णन किया। बताया कि कार्तिकेय ने तारकासुर का वध कर धर्म की पुनः स्थापना की। प्रवाचक ने भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता बताया। शुभ कार्यों का प्रारंभ श्री गणेश के स्मरण से करना चाहिए। प्रवाचक ने बाणासुर संग्राम का भी वर्णन किया। उन्होंने अहंकार और अधर्म के अंत तथा सत्य की विजय का संदेश दिया। कथा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से पार्थिव पूजन और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें