तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की एक महिला ने चार युवकों पर उनके साथ छेड़छाड़ और पिटाई का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसे बचाने आई दूसरी महिला को भी पीटा गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि तीन अगस्त की सुबह वह नित्य क्रिया के लिए गई थी। वापस लौटते समय वकील खां, गुलफाम, सलमान और मन्नान बाइक से आए। उन्होंने महिला को रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया महिला की तहरीर पर सोमवार को वकील खां, गुलफाम, सलमान और मन्नान के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पिटाई की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।