फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वाहन की टक्कर से सरकारी नाव व शौचालय क्षतिग्रस्त

Sat, 14 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। भिनगा-इकौना मार्ग पर भोजपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने सरकारी नाव और शौचालय में टक्कर मार दी। हादसे में नाव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि शौचालय की दीवार टूट गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह का शौचालय और सरकारी नाव भोजपुर मोड़ पर रखी थी। शनिवार सुबह तेज टक्कर से दोनों को नुकसान पहुंचा। हादसे में सरकारी संपत्ति के साथ पूर्व प्रधान की निजी संपत्ति भी क्षतिग्रस्त हुई। ग्रामीणों ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें