फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेत एप समय रहते आपको करता है अलर्ट : अरुण

Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं को सचेत एप के बारे में बताते आपदा विशेषज्ञ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आशा वर्कर को सचेत एप की जानकारी दी गई और उनके मोबाइल में सचेत एप डाउनलोड करवाया गया। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा ने आशा कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी और ग्रामीणाें को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सचेत एप भारत सरकार द्वारा विकसित इस एप का उद्देश्य लोगों को मौसम और विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के बारे में समय रहते अलर्ट देना है। इस एप से हम भारी वर्षा की चेतावनी, बाढ़ संबंधी अलर्ट, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और चक्रवात की चेतावनी पा सकते हैं। साथ ही अपनी वर्तमान लोकेशन व अन्य स्थानों के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें