फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन धर्म में अहिंसा में प्रमुख स्थान : पुजारी

Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर में जला​भिषेक करते अनुयायी
विज्ञापन
कटरा। दिगंबर जैन मंदिर परिसर में रविवार को जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुजारी सुनील शास्त्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश के जैन अनुयायियों ने भगवान महावीर की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान पुजारी ने अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिंसा के बिना मानव समाज की कल्पना करना गलत है। जैन धर्म में अहिंसा का प्रमुख स्थान है। यह प्राणी मात्र के प्रति प्रेम और मैत्री भावना का सिद्धांत है। सभी जीवों के प्रति संयम, अनुशासन और समता का भाव रखना ही सच्ची अहिंसा है। पुजारी ने बताया कि यह परम सुख देने में समर्थ है। अहिंसा संसार का शाश्वत सिद्धांत है, जो सदैव जीव-जंतुओं की हिंसा का विरोध करता है। इस मौके पर काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें