महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर पुलिस विभाग की ओर से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भिनगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरक्षी शांति शुक्ला ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित अन्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।