कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरिहरपुररानी में प्रधानाचार्य का स्वागत करती छात्राएं।
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक हुई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार रहे। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बीईओ सतीश कुमार ने कहा, बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन का पालन करने व अभिभावकों से विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय व छात्राओं का सर्वांगीण विकास है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैसर जहां, एआरपी अनूप कुमार श्रीवास्तव, राधा देवी, ज्योति श्रीवास्तव और शिक्षा देवी आदि मौजूद रहीं।