श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात 315 बोर के तमंचों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात अंटा तिराहा-जानकी नगर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोहल्ला टंड़वा निवासी जीशान व दर्जी मोहल्ला निवासी उस्मान को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।