खैरी गांव में मन की बात कार्यक्रम सुनते जिला पंचायत अध्यक्ष।-
श्रावस्ती। भिनगा नगर के कानूनगोपुरा में बूथ संख्या 182 पर रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उनके प्रेरणादायी संबोधन से नित नया सीखने को मिल रहा है। हर भारतीय को प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए। कारगिल विजय दिवस पर उनकी ओर से बताए गए विभिन्न तत्थ्यों व प्रसंगों ने कार्यकर्ताओं को खूब प्रेरित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महामंत्री अश्विनी मौर्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।