फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों से गुलजार रही तपोस्थली

Tue, 02 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में पूजा करते श्रीलंका के अनुयायी। - संवाद
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को श्रीलंका से आए 35 अनुयायियों के दल से गुलजार रही। सभी ने गंध कुटी में पूजा की। इस दौरान अनुयायियों ने भिक्षुणी माता सुमेधा के नेतृत्व में प्रार्थना की। बौद्ध सभा के दौरान भिक्षुणी माता सुमेधा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों में वाणी की मधुरता को प्रमुख स्थान दिया। मधुर वाणी से कठोर हृदय वाले दुर्दांत डाकू भी सरलता अपना लेते हैं। भगवान बुद्ध के उपदेशों से प्रभावित होकर अंगुलिमाल डाकू ने अहिंसा के मार्ग का परित्याग कर दिया था। इस दौरान सभी अनुयायियों ने बुद्धम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि का उद्घोष किया। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें