फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंदिर के रास्ते पर कटीले तार व छप्पर रख कर लिया कब्जा

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस के दौरान नवीन मॉडर्न थाने में सुनवाई करते सीओ इकौना।
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। नवीन मॉडर्न थाने में आयोजित समाधान दिवस में परशुरामपुर निवासी जानकी प्रसाद, ननकऊ, राम नरेश आदि ने सीओ आलोक कुमार सिंह से शिकायत की कि गांव के मंदिर जाने वाले सरकारी रास्ते पर विपक्षियों ने कटीले तार लगाकर रास्ता बंद कर दिया है और जमीन पर छप्पर रखकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। सीओ ने पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। गिलौला थाने में एसडीएम इकौना रवींद्र कुमार व एएसपी चंद्रकेश सिंह की मौजूदगी में चार राजस्व शिकायतें आईं। सिरसिया में सीओ भिनगा भरत पासवान व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सात शिकायतें आईं।
कोतवाली भिनगा में 10, हरदत्तनगर गिरंट में सात, नवीन मॉडर्न में छह, इकौना में पांच, मल्हीपुर में चार और सोनवा में तीन शिकायतें मिलीं। सभी थानों में कुल 46 राजस्व शिकायतें आईं, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हुआ। सभी मामलों में टीमें मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें