फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेडिकल स्टोर छोड़कर भागा संचालक, नोटिस जारी

Sat, 16 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दरवेश गांव चौराहे पर मे​डिकल की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन

विज्ञापन
गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास दरवेश चौराहे स्थित काशीराम के घर में संचालित मेडिकल स्टोर को लेकर डीएम से शिकायत की गई थी। डीएम से की गई शिकायत में मेडिकल स्टोर का संचालन फर्जी तरीके से किए जाने व नकली दवा की बिक्री का आरोप लगाया गया था। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने जमुनहा चौकी प्रभारी सत्यजीत राय के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने ग्राम प्रधान रक्षाराम व पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर को सील कर दुकान पर नोटिस चस्पा किया। औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि संचालक को तीन दिन के भीतर प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। अगर प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें