फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेले में अधिक रही बुखार पीड़ितों की संख्या

Sun, 05 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बचाव के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 40 मरीज आए। इनमें बुखार के 15, त्वचा रोग के आठ, सर्दी-खांसी के 10 व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में मात्र 19 मरीज आए। इनमें बुखार के सात, सर्दी खांसी के पांच व त्वचा रोग के तीन तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से सेमरी तरहर पीएचसी में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 36 मरीज आए, जिनमें बुखार के पांच, खांसी के सात, त्वचा रोग के नौ तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी। साथ ही ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने के लिए कहा।

पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें