फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिन ब्याही किशोरी की बेटी है शौचालय में मिली नवजात

Sat, 02 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के शौचालय में 27 जुलाई को मिली नवजात के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। बालिका बिन ब्याही किशोरी की बेटी है। मामले में सीएमओ ने किशोरी पर कार्रवाई के लिए भिनगा पुलिस को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के महिला शौचालय में वार्ड बॉय को एक नवजात बच्ची मिली थी। उसे क्रिटिकल यूनिट में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज अब भी चल रहा है।

शुक्रवार को एक किशोरी अपनी मां के साथ पेट दर्द का इलाज कराने इमरजेंसी में लाई गई। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने पूछताछ की तो उन्हें संदेह हुआ कि इन महिलाओं का संबंध 27 जुलाई को हुई घटना से लग रहा है। तब उन्होंने किशोरी का रजिस्ट्रेशन कर इलाज शुरू किया। साथ ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी गौरव कुमार शाहू व महिला आरक्षी मधू को सूचना दी।
विज्ञापन


पूछताछ में महिला की पहचान भिनगा क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। उसने पूछताछ में शौचालय में मिली नवजात की मां होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस मासूम सहित उसकी मां को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विश्राम पासवान ने बताया कि किशोरी का संबंध नवजात से है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुष्टि होने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें