लक्ष्मण नगर से गिलौला जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे
श्रावस्ती। लक्ष्मणनगर से गिलौला जाने वाली सड़क का नवीनीकरण डेढ़ साल पहले करोड़ों खर्च कर करवाया गया था। लेकिन साल भर बाद भी सड़क पर दर्जनों गड्ढ़े हो गए। दो साल सड़क की जिम्मेदारी ठेकेदार पर होने के बाद भी इन गड्ढों को नहीं भरवाया गया है। इससे कई लोग प्रतिदिन चोटिल हो रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार नवीनीकरण करवाने वाले ठेकेदार पर सख्ती के बजाए मौन बने हैं।
लक्ष्मणनगर से गिलौला तक बना टू लेन मार्ग गिलौला विकास खंड के लाखों लोगों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। प्रतिदिन यहां से 10 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। मार्ग की महत्ता को देखते हुए लगभग डेढ़ साल इस मार्ग का नवीनीकरण करवाया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने नवीनीकरण में अनियमितता बरती है। जिसके चलते एक साल बाद ही मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। साथ ही समय बीतने के साथ गड्ढों का आकार बढ़ गया है और गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
दो साल होती है रखरखाव की जिम्मेदारी
लोक निर्माण विभाग के एक सूत्र ने बताया कि नवीनीकरण होने वाले मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी दो साल तक ठेकेदार की होती है। संबंधित ठेकेदार का कर्तव्य होता है कि दो साल के भीतर अगर कहीं गड्ढा होता है या फिर सड़क जर्जर होती है, तो ठेकेदार उन्हीं रुपयों में उसकी मरम्मत करवाए। ऐसे में अगर छह माह से ठेकेदार ने गड्ढों की मरम्मत नहीं करवाई है।