फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश व बरामद वाहन। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग स्थित बेडसरी मोड़ के निकट शुक्रवार रात पुलिस ने एक बिना नंबर की एसयूवी को रोका। इस पर वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर तीन बदमाशों को मौके से धर दबोचा। बदमाशों का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक एसयूवी से गिलौला होते हुए लक्ष्मननगर आ रहेे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक इंद्रदेव पांडेय व रामप्रवेश यादव सहित आरक्षियों के साथ बेडसरी मोड़ के निकट नाकेबंदी की। इस दौरान उन्हें एक एसयूवी आती दिखी।
वाहन को रोकने पर उसमें सवार चार बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू सिंह निवासी कुशहवा दाखिला सेमगढा थाना इकौना, विनय यादव निवासी रेहारपुरवा पटखौली कला थाना इकौना, शाकिर उर्फ दद्दू निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना इकौना के रूप में हुई। सभी के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्राण घातक हमले का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेजा गया है।
इस बारे में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार रिंकू सिंह पर इकौना, भिनगा, गोंडा व बहराइच के थानों में दस गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। विनय यादव पर गिलौला में तीन मामले दर्ज हैं। शाकिर उर्फ दद्दू पर बलरामपुर के ललिया, गोंडा के इटियाथोक, गिलौला, इकौना, भिनगा, सिरसिया, बहराइच के विशेश्वरगंज, पयागपुर, रिसिया थाने में 18 मामले पंजीकृत हैं। बदमाशों के भागे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें