श्रावस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे निरीक्षण भवन भिनगा पहुंचेंगे। इसके बाद वह जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे ग्राम हरिहरपुर रानी एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण व स्वच्छता अभियान के तहत तालाब सफाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाॅल प्रवीण यादव ने दी है।