फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

Sun, 29 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
वा​र्षिकोत्सव में नशा मु​क्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत करते बच्चे।  -संवाद
विज्ञापन
कटरा। इकौना विकासखंड के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलहरिया में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अवध में राम आए हैं... गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नशा मुक्ति के लिए पापा शराब मत पीना... व पर्यावरण संरक्षण के लिए हरे पेड़ को मत काटो... आदि मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल जरूर भेजें। बच्चे हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और अच्छी शिक्षा ही उनका अधिकार है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने भी अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने बताया कि बच्चों की 80 फीसदी उपस्थिति आवश्यक है। सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा और उच्च कोटि के शिक्षक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान प्रधान छांगुर प्रसाद, शिक्षिका सुषमा तिवारी व उमेश सिंह सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें