फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चढ़ा पारा सूखने लगे हलक, हैंडपंप खराब

Fri, 14 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। ऐसे में हर किसी को हलक गीला करने के लिए पानी की दरकार है। वहीं इसके विपरीत सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों व प्रमुख तिराहों चौराहों पर खराब हैंडपंप व स्टैंड पोस्ट सहित आरओ खराब हैं। जिनकी मरम्मत न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिले में मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में सुबह 11 बजे के बाद से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। ऐसे में अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के हलक सूख रहे हैं। जिन्हें गीला करने के लिए लोगों को पानी की दरकार है। लोगों की यह परेशानी मुख्य मार्गों के किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर लगे खराब हैंडपंप बढ़ा रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा सहित लगभग सभी सीएचसी में लगे आरओ विभिन्न कारणों से बंद हैं।
विज्ञापन

वहीं परिसर में लगे ज्यादातर सरकारी हैंडपंप भी खराब है। यही स्थिति तहसीलों की भी है। इकौना में इकलौता हैंडपंप काफी समय से खराब है। तो भिनगा तहसील में लगा दो हैंडपंप खराब है। वहीं भिनगा के ईदगाह गेट, पुरानी बाजार, मयूर मंदिर, नई बाजार, दहाना, खैरीमोड़ सहित जिले के अन्य प्रमुख कस्बों, बाजारों सहित तिराहों व चौराहों की है। लोगों को हलक गीला करने के लिए पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इस बारे में एडीएम डीपी सिंह का कहना है कि खराब हैंडपंपो के मरम्मत के लिए निर्देश दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें