फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तपिश से बाजारों में सन्नाटा, घरों में कैद रहे लोग

विज्ञापन
 ​भिनगा में चेहरा ढक कर गुजरते बाइक सवार।  - फोटो : ​भिनगा में चेहरा ढक कर गुजरते बाइक सवार।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम की मार लगातार जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई और अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। इस दौरान लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने मुसीबत को और बढ़ा दिया। गर्मी के चलते दिन के समय मुख्य बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला और व्यापारी पंखे व कूलर की शरण में दिखे। उमस बढ़ने से गन्ने के जूस व फल जूस की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। दोपहर के समय घर से न निकलें और थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। उल्टी या दस्त होने पर तत्काल अस्पताल जाएं, झोलाछाप से इलाज करवाने से परहेज करें।
विज्ञापन


लू के दौरान क्या करें
- सिर, कान व चेहरा ढक कर रखें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
-दरवाजे व खिड़कियों पर गीला परदा लगाएं, ताकि गर्म हवा प्रवेश न करे।
- बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को अकेले वाहन में न छोड़ें।
- नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी व गन्ने के जूस का सेवन करें।
- ताजा व हल्का भोजन करें, बासी खाना खाने से बचें।

क्या न करें...
- दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलें।
- कैफीन, चाय, शराब आदि का सेवन न करें, इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है।
- ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।
-चक्कर आने, ज्यादा पसीना होने या बेहोशी आने पर तत्काल जिला अस्पताल में इलाज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें