चौपाल में जानकारी देते सचिव व अन्य।
- फोटो : चौपाल में जानकारी देते सचिव व अन्य।
तुलसीपुर। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनवरिया दीवान में ग्राम प्रधान जावेद अहमद की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद सचिव बृजेंद्र सहाय ने बताया कि शासन की मंशा है कि गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय, मनरेगा, किसान सम्मान निधि और फैमिली आईडी आदि की जानकारी दी। चौपाल में कृषि विभाग द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री व बीज बुकिंग का कार्य भी किया गया। इस दाैरान लेखपाल अशोक चौधरी, नीति आयोग से अनुराग श्रीवास्तव, जल जीवन मिशन से अमित कुमार, बाल संरक्षण विभाग से सरनाज वर्मा और कृषि विभाग से ललित कुमार मौजूद रहे।