श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के ग्राम बंतवारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को अयोध्या की हनुमानगढ़ी से आए प्रवाचक डॉ. महेश दास ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण का वास्तविक लाभ तभी मिलता है, जब मनुष्य अपने दुर्गुणों को त्यागकर सदमार्ग पर चलता है। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि आधुनिक समय में लोग नशे को फैशन समझकर अपनाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसकी लत उन्हें शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और आने वाली पीढ़ी को भी इससे बचाने की अपील की। इस दौरान आयोजक विनोद कुमार मिश्र समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।