फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएचसी में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

Sat, 24 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच, एनीमिया की पहचान और उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की समय से स्क्रीनिंग कराने को कहा। गंदगी मिलने पर अधीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम को निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सत्र आयोजित करने और प्रत्येक सत्र में कम से कम 16 लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें