फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से संवाद कर बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से 30 जनवरी तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पार्टी के नामित पदाधिकारियों ने शनिवार को लोगों से संपर्क कर संवाद किया।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने आवंटित गांवों में प्रवास कर ग्रामीणों से उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों, वंचित पात्र व्यक्तियों से संपर्क किया। ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही अन्य मुद्दों पर संवाद भी किया।
इस दौरान भाजपाइयों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बेटियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, बुजुर्ग व बेरोजगार युवकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक निषेध, स्वच्छता, जल बचाओ आदि के बारे में जागरूक किया। संवाद में धारा 370 को समाप्त करने, अयोध्या मुद्दे का निपटारा और नागरिक संशोधन कानून के बारे में फैली भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमन सिंह व उनके जिला पदाधिकारी ने रामपुर देवमन, कैलाश नाथ मिश्रा ने एकघरवा सलारपुर, राकेश सिंह ने चिचड़ी, अनिल मिश्रा ने मनोहरपुर, प्रहलाद वर्मा ने पिपरहवा व बिहारी वर्मा ने गढ़ी में प्रवास किया। भाजपा युवा मोर्चा के अभिषेक पांडेय ने भंगहा बाजार, विजय सोनी ने चंद्रखा तुलसीपुर, रमेश कुमार यादव ने तेंदुआ रामपुर बस्ती, रमित सिंह ने लेंगडीगुलर व धनीराम आजाद ने तुरहनी बलराम में प्रवास किया।
पिछड़ा मोर्चा के राम फेरन वर्मा ने चिरैया रानीसीर, विक्त्रस्म लोधी ने कमलाभारी, रोहित गुप्ता ने भरथा कलां, शिवपूजन वर्मा ने राजापुर खुर्द, अमृतलाल वर्मा ने दिकौली व अखिलेश यादव ने बड़घर पुरवा में प्रवास किया। महिला मोर्चा की गीता शर्मा ने नगरौरा, मुन्नी देवी ने टंडवा महंत, आरती देवी ने कोयलहवा व रंजना तिवारी ने बारात भारी में प्रवास किया। इसी प्रकार अनुसूचित मोर्चा के पंकज आर्य ने ककरदरी में तथा अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने आवंटित गांवों में जाकर ग्रामवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें