फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राजस्व कार्यों में जिले को प्रथम स्थान

Thu, 12 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार ने जनवरी की सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी की है। इसमें राजस्व कार्यों की रैंकिंग में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। वहीं, विकास तथा राजस्व कार्य की संयुक्त रैंकिंग में जिला 11 वें पायदान पर है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया है कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों मिले। इसके लिए नियमित रूप से सभी विभागों की दैनिक समीक्षा की जाती है। इसका परिणाम है कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले को राजस्व कार्य में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व कार्याे में कुल प्राप्तांक 10 में से 9.42 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, विकास कार्यों में कुल प्राप्तांक 10 में से 9.03 अंक प्राप्त हुए हैं। जनवरी में सीएम डैशबोर्ड पर कुल 49 विभागों के 125 कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें श्रावस्ती को 106 कार्यक्रमों में ए-श्रेणी प्राप्त हुई है। डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें