श्रावस्ती। बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए जिले में बाढ़ शरणालयों की स्थापना कराई गई है। लगातार बारिश से राप्ती का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की संभावना है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को लक्ष्मणनगर स्थित किसान डिग्री कॉलेज में बने शरणालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आपात स्थिति में नागरिकों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। शरणालय में पेयजल टैंकर, क्लोरीन गोलियां, चौबीसों घंटे प्राथमिक चिकित्सा टीम, जीवन रक्षक दवाएं, सर्पदंश के टीके और ओआरएस पैकेट उपलब्ध हों। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी और उपजिलाधिकारी रवि प्रताप सिंह मौजूद रहे