फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले के 450 कोटेदारों का बढ़ा लाभांश

Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी व कर्मचारी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे कोटेदारों में खुशी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। लाभांश वृद्धि से कोटेदारों की आजीविका का संवर्धन हुआ है। नई ई-पॉस मशीनों और सिंगल-स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी से बिचौलिए खत्म हुए हैं। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि इस वृद्धि से जनपद के करीब 450 कोटेदारों को सीधा फायदा होगा। ई-पॉस फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण की निगरानी होगी। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें