ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं डीएम।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम के विभिन्न उपकरणों व सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निगरानी को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कवरेज के डीवीआर को नियमित रूप से संचालित रखें, जिससे पल-पल की निगरानी होती है। वेयर हाउस में गंदगी होने पर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह, उप कृषि निदेशक राम आसरे यादव, सपा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, कांग्रेस के यशोदानन्दन शर्मा, बसपा से शिव प्रसाद गौतम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।