इकौना में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करती डीएम।
श्रावस्ती। इकौना नगर पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने एमआरएफ सेंटर का जायजा लिया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना रवेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। इसके साथ ही इकौना बाजार में सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही संबंधितों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मोहल्लों में फैली गंदगी को हटवाने के लिए नियमित सफाई कराने के लिए कहा। एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण करने के दौरान पता चला कि कूड़ा यहां न आकर रास्ते में ही फेंक दिया जाता है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।