फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वायरल बुखार से जिला अस्पताल में बढ़ी भीड़

Sat, 12 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शनिवार को 735 मरीजों ने पंजीकरण कराया। कई मरीज सुबह आठ बजे से ही परचा काउंटर पर लाइन में लग गए। तापमान बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई। सुबह 10 बजे तक परचा, ओपीडी, दवा वितरण व पैथोलॉजी काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि इन दिनों अधिकांश मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, सर्दी-खांसी से पीड़ित होकर आ रहे हैं। मरीजों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अधिक ठंडे पानी व आइसक्रीम के सेवन में भी सावधानी बरतने को कहा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें