फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भकला नाला में उतराता दिखा नवजात का शव

Wed, 03 May 2023 05:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित जंगल दास कुटि के निकट बुधवार को भकला नाला में नवजात शिशु का शव उतराता दिखा। यह शव पुल के पूरब विसर्जन स्थल के पास उतरा रहा था। बुधवार को हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरवा के लेखपाल धीरेंद्र पाठक ने शव को देख कर इसकी सूचना तहसीलदार जमुनहा अहमद फरीद खान सहित मल्हीपुर व हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात लड़की के शव को बहार निकलवाया। जिसका पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि भकला नाला मल्हीपुर थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में शेष कार्रवाई मल्हीपुर पुलिस करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें