फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रैतिक परेड का एएसपी ने किया निरीक्षण

Tue, 02 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में मंगलवार को एएसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। इसके बाद उन्होंने शस्त्रों सहित यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता जांचा। इस दौरान उन्होंने आरक्षी बैरक व पुलिस लाइन के आसपास सफाई-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आरआई को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक
श्रावस्ती। महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से उन्हें जागरूक करने के लिए मंगलवार को कई स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने महिला व छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के तहत सोनवा थाना क्षेत्र के ककंधू व दुर्गापुर गांव, आदर्श इंटर कॉलेज हरदत्त नगर गिरंट में विशेष कैंप लगाया। महिला आरक्षी संज्ञा भारती, विनीता देवी, सोनी देवी व अर्जिता यादव ने महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के साथ वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस कंट्रोल 112, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें